South Superstar Who Love Bollywood Superstar Shah Rukh Khan: शाहरुख खान भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम है जो शुरुआत से लेकर 57 साल की उम्र में भी फिल्म में बतौर लीड काम कर रहे हैं. लंबे वक्त बाद उन्होंने पठान से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. फिल्म के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अब भी पर्दे के लिए लीड के लिए फिट हीरो हैं. अभिनेता को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है जिसके दुनिया भर में न जाने कितने ही फैंस हैं. किंग खान के कई सुपरस्टार भी फैन हैं और यहां हम साउथ के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो खुद को SRK का फैन बताते हैं. यहां दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेताओं की सूची दी गई है जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए बेहद सम्मान और प्यार दिखाया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी