प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले ही काफी बज बना हुआ है. फिल्म ने अपने बजट का आधे ज्यादा लागत डिजिटल प्लेटफॉर्म और सेटेलाइट बेचकर निकाल लिए हैं. फिल्म की टिकटें भी धड़ल्ले से बिक रही है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बने रहना आसान नहीं होगा. बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी और इंटरनेशल फिल्म से टक्कर मिलने वाली है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी