Which is the highest-grossing Tamil film: पिछले दो दशकों में तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तेजी से प्रगति की है. आज सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्में (highest-grossing Tamil films) बॉक्स ऑफिस राजस्व (box office revenue) के मामले में अपने बॉलीवुड को टक्कर दे रही है. लेकिन यह ऐसा पहले या हमेशा से नहीं था. 21वीं सदी की शुरुआत में अधिकांश तमिल फिल्में 25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के लिए संघर्ष कर रही थीं, जबकि हिंदी फिल्में लगातार 50 करोड़ की बाधा को तोड़ रही थीं. हालांकि, 2005 में रजनीकांत की फिल्म चंद्रमुखी (Chandramukhi) के साथ यह सब बदल गया, लेकिन 2008 तक ऐसा नहीं था कि तमिल फिल्में हिंदी फिल्मों के कलेक्शन से आगे निकल रही थीं. यहां हम आपको उस तमिल फिल्म और उस हीरो के बारे में बता रहे हैं जिसने दुनिया भर में सबसे पहले 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी