Jawan Prevue: शाहरुख खान (Shah Rukh khan) आखिरी बार पठान में दिखे थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किए थे. अब उनके फैंस जवान का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. साथ ही एटली कुमार निर्देशित फिल्म का बीते सोमवार को प्रीव्यू भी रिलीज किया गया था जिसके बाद जवान इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है. शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने प्रीव्यू रिलीज के साथ ही जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है, जिससे सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हो गया है. यह फिल्म शाहरुख और तमिल निर्देशक के पहले सहयोग का कॉम्बिनेशन हैं. फिल्म को 220 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. इसमें जितने बॉलीवुड स्टार हैं, उतने ही साउथ एक्टर्स की भी एक टुकड़ी है. फिल्म में तमिल स्टार नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं. जवान के प्रीव्यू रिलीज के बाद मूवी लवर्स ने जवान को कई फिल्मों से मिलता- जुलता बताया. ऐसे में साउथ के निर्देशक एटली पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी