मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा. जवान ने 10 दिनों में वर्ल्ड वाइड 750 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर धूम मचा दी. फिल्म की बंपर कमाई के लिए शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ हुई. लेकिन फिल्म के हिट होने की एक और बड़ी वजह रही फिल्म के डायरेक्टर. जवान फिल्म को साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने डायरेक्ट किया है. एटली कुमार सुपरहिट फिल्म की गारंटी हैं. और ये बात ऐसे ही नहीं बल्कि उनकी पुरानी फिल्मों को देखकर कहा जा रहा है. एटली कुमार ने अपने करियर में 5 फिल्में डायरेक्ट कीं हैं. खास बात ये है कि अब तक एटली की 1 भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है. पांचों फिल्में सुपरहिट कराने वाले डायरेक्टर एटली कुमार अब तक अपनी फिल्मों से 1500 करोड़ रुपयों की कमाई करा चुके हैं. जवान से पहले एटली कुमार ने साउथ की 4 फिल्में डायरेक्ट कीं और सभी सुपरहिट रहीं. सबसे पहले नजर डालते हैं एटली कुमार की जिंदगी पर.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post