Rajinikanth biggest flops: रजनीकांत इन दिनों जेलर की सक्सेस का स्वाद चख रहे हैं जिसने 600 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. उकी फिल्में हमेशा दर्शकों के साथ-साथ अपने निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी खुश करती हैं. उनकी सफलता का सूत्र उनके द्वारा कमर्शियल फिल्में और पारिवारिक मनोरंजन कराना है, जो दर्शकों के लिए एक अच्छा अनुभव देते हैं और पब्लिक को सिनेमाघरों तक खींच लाती हैं. उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने का एक अन्य फैक्टर उनके डायलॉग्स और सबसे महत्वपूर्ण बोलने का स्टाइल है. कॉलीवुड यानी तमिल में एक कहावत है कि रजनीकांत की फिल्म में निवेश करना निर्माताओं और वितरकों के लिए लगभग एक सुरक्षित दांव है क्योंकि उनकी फिल्म का असफल होना बहुत दुर्लभ है. हालांकि, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार ने कई अच्छी कमाई वाली फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने दर्जनों की संख्या में फ्लॉप फिल्में भी दी हैं. जी हां, रजनीकांत की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं, जिससे उनके प्रोड्यूसर्स और डिस्टीब्यूटर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां रजनीकांत की 10 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी