मुंबई. साल 2023 बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक नई भोर लेकर आया. साल के पहले ही महीने 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा दिया. फिल्म ने 1042 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया और ऑल टाइम सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में 3 नंबर पर आ गई. इसके बाद इसी साल जवान (Jawan) ने भी 1160 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर-2' (Gadar-2) ने भी 500 करोड़ की कमाई कर अपना सिक्का चलाया. लेकिन साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' (Sholay) का एक रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है. भले ही पठान, जवान और गदर-2 ने कमाई के मामले में सभी को पछाड़ दिया हो, लेकिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म आज भी शोले ही है. साल 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धुआं उठाया था, कि इसकी धमक रूस तक पहुंची थी.

from News in Hindi, Latest News, News
Previous Post Next Post