मुंबई. बॉलीवुड ने 110 साल की यात्रा पूरी कर ली है. कभी मूक फिल्म से शुरू हुआ ये सफर आज एनिमेशन और ग्राफिक्स के साथ दमदार साउंडिंग की गूंज से धूम मचा रहा है. आज बॉलीवुड का टर्नओवर कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है. बॉलीवुड की फिल्में हर साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हैं और करोड़ों रुपयों का कलेक्शन करती हैं. इन फिल्मों में लीड किरदार करने वाले एक्टर्स का करियर भी हिट फिल्मों पर ही टिका होता है. बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार हुए हैं, जिन्होंने हिट फिल्मों की गंगा बहा दी. लेकिन 1 ऐसा भी सितारा है जिसने 73 सुपरहिट फिल्में देकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे आज तक कोई छू भी नहीं पाया. ये सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News