Armaan Malik Wife Payal Malik : अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक का एक फर्जी वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें दोनों रोमांस करते दिखे थे. जियो सिनेमा ने स्टेटमेंट जारी करके स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो फर्जी है और इसका 'बिग बॉस ओटीटी 3' से कोई संबंध नहीं है. अब अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने उन लोगों के खिलाफ मानहानि का मकदमा दायर करने की बात कही है, जिन्होंने उन्हें और उनकी फैमिली को बदनाम करने की कोशिश की है. पायल मलिक ने दावा किया है कि उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News