Gulshan Bawra Life Story: हम जिस गीतकार की बात कर रहे हैं, उन्होंने हिंदी फिल्मों के कई मशहूर गाने लिखे हैं, जिन्हें लोग आज भी गाते-गुनगुनाते हैं. वे देश के बंटवारे के बाद भारत आ गए थे और मुंबई में क्लर्क की नौकरी करने लगे थे, लेकिन गीत लिखने के शौक के चलते उन्होंने हिंदी सिनेमा का रुख किया और 'यारी है ईमान', 'मेरे देश की धरती' जैसे कालजयी गीत लिखे. वे 237 गाने लिखकर हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार बन गए थे. उन्होंने एक बार लता मंगेशकर की 1 गलती की वजह से मोहम्मद रफी को दोबारा गाने के लिए मजबूर कर दिया था.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News