Sonakshi Sinha Brother Luv Latest Post : सोनाक्षी सिन्हा की शादी को सिर्फ 2 महीने ही गुजरे हैं और वे इस बीच पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून मनाने कई बार विदेश घूम आई हैं. वे जब इंस्टाग्राम पर जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रही थीं, तब खबर आई कि उनका मुंबई स्थित लग्जरी अपार्टमेंट बिकने वाला है. उन्होंने फिर एक पोस्ट में घर बेचने के निर्णय पर सफाई दी, लेकिन रक्षाबंधन पर भाइयों के साथ त्योहार मनाते हुए कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की. एक्ट्रेस के घर के बिकने की चर्चाओं के बीच भाई लव सिन्हा ने एक पोस्ट किया है, जिसे फैंस सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि यह बहन पर उनका तंज हो सकता है.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News