टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करके फैंस को रोमांचित करती हैं. उन्होंने अब तमिल गाने Aasa kooda पर खूबसूरत डांस किया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर करीब 9 घंटे पहले शेयर किया था. डांस वीडियो पर 35 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. दर्शक एक्ट्रेस को टीवी शो दीया और बाती हम में आईपीएस संध्या राठी का रोल निभाने की वजह से याद करते हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News