नई दिल्ली: सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे. 23 मई को उनके लापता होने की सूचना मिली. पुलिस ने 2 जून को मेघालय में एक घाटी से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया, जबकि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी लापता रही. इस पूरी घटना को एक गाने में बयां किया गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. गाना सुनने के बाद लोग अपना माथा पकड़ रहे हैं. लोग वीडियो पर कमेंट करके गायिका पर तंज कस रहे हैं और इसे असंवेदशीलता की मिसाल बता रहे हैं. 9 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सोनम ने दावा किया कि उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया, अपहरण किया गया और गाजीपुर में छोड़ दिया गया. हालांकि, बाद में पता चला कि पुलिस हिरासत में सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है. राजा के बड़े भाई ने सोनम रघुवंशी के माता-पिता पर नार्को-एनालिसिस टेस्ट की मांग की है. उन्हें संदेह है कि हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने राजा की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News