Raj Kiran Daughter: अगर आपने जगजीत सिंह का गाना 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' सुना और देखा है, तो आप एक्टर राज किरण को पहचाने होंगे. वे 80 के दौर के मशहूर एक्टर हैं, जिन्होंने 'अर्थ' और 'कर्ज' जैसी फिल्मों से गहरी छाप छोड़ी थी. वे निगेटिव रोल में भी नजर आए, लेकिन एक दिन वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए. कहते हैं कि दिमागी परेशानी के बाद उन्हें एक पागलखाने में भर्ती कराया गया था, जहां से वह अचानक गायब हो गए. स्टार के लापता होने के 25 साल बाद भी उनकी बेटी को पिता के लौटने का इंतजार है, जो आज बला की खूबसूरत, हीरोइन जैसी लगती हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News