नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने ओटीटी के लिए शोज करने से मना कर दिया है. एक्टर का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital platform) गैर-जरूरी शोज के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं. नवाजुद्दीन का दावा है कि ओटीटी पर अब ऐसे शोज हैं जो देखने लायक नहीं हैं. वे कहते हैं, 'जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए 'सेक्रेड गेम्स' किया था, तब डिजिटल मीडियम के लिए यह एक रोमांचक और चैलेंजिंग बात थी. नए टैलेंट को मौका दिया जा रहा था, लेकिन अब ताजगी नहीं है.' नवाजुद्दीन का कहना है कि जब वे इन शोज को देख नहीं सकते तो वे इनमें काम कैसे कर सकते हैं?'
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी