'अनुपमा (Anupamaa)' में 'काव्या' का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) से लेकर 'गुम है किसी के प्यार' की पाखी यानी 'ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)' तक कई टीवी अभिनेत्रियों को अपने किरदारों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. यूजर्स के हेट मैसेजेस से भी इन अभिनेत्रियों को गुजरना पड़ा और ऐसा ही कुछ हाल 'मेहंदी है रचने वाली (Mehndi Hai Rachne Waali)' में मानसी देशमुख का किरदार निभा रहीं रुतुजा सावंत (Rutuja Sawant) का भी है. रुतुजा सावंत ने खुद इसे लेकर खुलासा किया है और बताया है कि नेगेटिव किरदार की वजह से उन्हें क्या कुछ सुनना पड़ा.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post