करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के हाल के एपिसोड में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर बात की थी. अब अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर तंज कसते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट किया है. उन्होंने दो अलग-अलग पोस्ट में अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. वे एक जगह लिखती हैं, 'सिर्फ यह जान लें कि एक बार जब कोई झूठ बोलना शुरू करता है तो वह सिर्फ उसके जाल में खुद को उलझाता रहता है और यह महसूस किए बिना आगे बढ़ता रहता है कि एकमात्र रास्ता वह अजीब सच है!! मेरा अपना सच है, मैं पूरी सच्चाई जानती हूं...'

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post