खुद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को अपनी बहू बनाने का ऐलान सबके सामने कर दिया था. अमिताभ बच्चन के बर्थडे के खास मौके पर सबकी मौजूदगी में जया ने अपने हाथ में माइक थाम करिश्मा कपूर का परिचय अपनी होने वाली फैमिली मेंबर यानी बहू के रुप में करवाया था. जया ने कहा था कि ‘आज बच्चन और नंदा फैमिली यहां पर एक और फैमिली को अपने ग्रुप का हिस्सा बनाने जा रहा है, और वह है कपूर फैमिली. इसके बाद करिश्मा जया और अभिषेक के पास मंच पर सकुचाई और शर्माई सी खड़ी हो गई थीं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post