टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन का आज बर्थडे (Sourabh Raaj Jain) है. एक्टर आज अपना 36 वां जन्मदिन (Sourabh Raaj Jain 36th Birthday) मना रहे हैं. सौरभ राज ‘महाभारत’ (Mahabharata) में कृष्ण की भूमिका निभाकर बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की थी. टीवी शो ‘महाकाली : अंत ही आरम्भ’ में सौरभ ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी. एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सौरभ को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. संघर्ष के दिनों में वो रात में नौकरी करते थे और दिन में ऑडिशन देते थे.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी