आयुष शर्मा (Aayush Sharma) छोटी-छोटी चीजें भी करते हैं तो लोग सलमान खान (Salman Khan) को क्रेडिट देते हैं. सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान से शादी करने वाले आयुष शर्मा का कहना है कि उनके पास भी पैसा है और वे खाली हाथ घूमते नहीं रहते हैं. पिछले हफ्ते, आयुष और सलमान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म में आयुष ने विलेन का रोल प्ले किया है. सलमान ने इससे पहले आयुष को अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' से लॉन्च किया था.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी