कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 1000वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda), नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) तो शो का हिस्सा बने ही, साथ ही वीडियो कॉल के जरिए बिग बी की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी शो का हिस्सा बनीं. हॉटसीट पर बैठी श्वेता बच्चन कहती हैं, कि घर की सबसे अहम मेंबर भी उन्हें ज्वॉइन करेंगी. जिसके बाद जया बच्चन वीडियो कॉल के जरिए शो का हिस्सा बनती हैं. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की ड्रेसिंग का भी मजाक उड़ाया.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी