शादी के कुछ समय बाद ही बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling) ने अपने साथ हुई घरेलू हिंसा का खुलासा किया और पति से अलग हो गईं. लेकिन, उनका स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुआ. शादी में घरेलू हिंसा के दर्द से गुजरने के बाद बॉबी डार्लिंग को पैरालिसिस का अटैक हुआ और फिर काम से भी हाथ धोना पड़ा. लंबे समय से बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling Biopic) ना तो मीडिया के सामने आई हैं, ना ही पर्दे पर नजर आईं और ना ही सोशल मीडिया पर कोई फोटो शेयर की है. लेकिन, अब लंबे समय बाद बॉबी डार्लिंग ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी