Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में अग्नि को साक्षी मान कर 7 फेरे लिए और दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. अब पहली बार होटल सिक्स सेंस फोर्ट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ही साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों वरमाला के लिए जाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आगे-आगे विक्की कौशल शेरवानी पहनकर चल रहे हैं और उनके पीछे कैटरीना कैफ दुल्हन की जोड़ी में चलते नजर आ रही हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post