वेब सीरीज 'हैलबाउंड' (Hellbound) इस साल नवंबर में दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसकी तुलना मशहूर कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम्स' (Squid Games) से की जा रही है. 'हैलबाउंड' के नाम से जाहिर है कि यह सीरीज नरक की यातना पर बात करती है. सीरीज में 2027 से 2030 का दौर दिखाया गया है जहां कोरियाई शहर में लोगों को उनके पापों की सजा मिलती है. फिल्म में पाप करने वाले व्यक्ति को एक आत्मा मिलती है जो बताती है कि उसकी मौत कब होगी.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी