मुंबई. क्रिस्टेफर नोलन (christopher nolan) हॉलीवुड के इकलौते डायरेक्टर हैं जिनके नाम से ही सिनेमाघरों में लोगों की कतार लग जाती है. अपनी पिछली फिल्मों के जरिए अपने नाम का ब्रांड बनाने वाले क्रिस्टेफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने भारत में भी 14 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है. ये फिल्म पूरी दुनिया में खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म की शुरुआत श्रीमद भगवत गीता के श्लोक से होती है. जिसमें फिल्म का हीरो गीता का एक डायलॉग संस्कृत में बोलता है. इसके बाद फिल्म की कहानी शुरू होती है. फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार किलियन मर्फी (cillian murphy) भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगवत गीता के तारीफ में कसीदें पढ़ते नजर आए. इस हॉलीवुड फिल्म ने गीता को दिखाकर खूब वाहवाही बटोरी है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी