Singer Mukesh Painful Life : इंडिया में एक महान गायक हुए, जो राज कपूर, मनोज कुमार और दिलीप कुमार की आवाज बनकर बॉलीवुड के सुनहरे दौर में छाए रहे. राज कपूर से उनकी आवाज इतनी मिलती थी कि खुद एक्टर उन्हें अपनी रूह बताते थे. सुपरहिट गाने देने के बावजूद सिंगर मुकेश की जिंदगी मुश्किलों से घिरी रही. उन्होंने मुफ्लिसी में दिन बिताए. वे पढ़े-लिखे नहीं थे, इसलिए बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाया, लेकिन जब फीस न भर पाने की वजह से बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया, तो वे बहुत परेशान हुए. तब एक सब्जीवाले ने उधार देकर उनकी मदद की थी. वे असल में गायकी के ट्रैजेडी किंग थे.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post