सैफ अली खान पिछली फिल्म आदिपुरुष में विलेन का किरदार निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इससे पहले भी 2019 में आई फिल्म लाल कप्तान में सैफ अली खान का किरदार काफी भयानक था. लेकिन ये फिल्म भी कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी. अब सैफ अली खान साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर सैफ अली खान का एक डरावना लुक शेयर किया गया है.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post