When Prabhas Feared A Heart Attack: प्रभास देश के सबसे महंगे स्टार बताए जाते हैं लेकिन हाल के सालों में वे फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं. बाहुबली 2 के बाद से वे एक सुपरहिट फिल्म के लिए तरह रहे हैं. एसएस राजामौली की फिल्म में काम करने के बाद प्रभास एक ब्रैंड बन गए हैं और इसलिए वे ज्यादातर बड़े बजट की फिल्मों में काम करते हैं. उनके लोगों की उम्मीदें भी बड़ी हैं और जब वे उन पर खरे नहीं उतरते तो अभिनेता खुद भी परेशान होते हैं. एक बार प्रभास खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन पर इतना दबाव था कि उन्हें ऐसा जैसे उन्हें हार्ट अटैक आया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी