मुंबई. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' (OMkara) साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में कूल, फैशनेबल और अर्बन डूड्स के किरदार निभाने वाले सैफ अली खान ने एक देहाती विलेन का रोल किया. इस रोल ने सैफ अली खान के करियर की चाल बदल दी. इसके बाद से सैफ अली खान को विलेन्स के भी किरदारों के लिए कंसीडर किया जाने लगा. अब यही फॉर्मूला बॉलीवुड के उन हीरोज ने अख्तियार कर लिया है, जिनका करियर डूबने की कगार पर है. बॉलीवुड में ऐसे 5 हीरो हैं जिन्होंने करियर खत्म होने की कगार पर विलेन्स के किरदार किए और रातों-रात धुंधली होती स्टार्डम को एक नया मोड़ दे दिया.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News