मुंबई. बॉलीवुड में स्टारकिड्स की एंट्री जितनी आसान होती है, उनकी फिल्मों का सफल होना उतना ही मुश्किल होता है. ज्यादातर स्टारकिड्स अपने परिवारों के रसूख का इस्तेमाल कर सीधे लीड रोल में ही डेब्यू करते हैं. आगे चलकर डेब्यू फिल्म से ही इन स्टाकिड्स के करियर का ग्राफ तय होने लगता है. लेकिन बॉलीवुड के फिल्मी परिवार का 1 स्टारकिड ऐसा भी है, जिसने पहले वीडियो जॉकी (Video Jocky) की नौकरी की. फिर 5 साल तक फिल्मों में साइड रोल करता रहा. इसके बाद जैसे ही हीरो बनने का मौका मिला तो छक्का जड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करा दी. इस धुरंधर स्टाकिड का नाम है आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur). आदित्य रॉय कपूर ने ना केवल अपनी डेब्यू फिल्म को सुपरहिट कराया, बल्कि 2013 में दनादन 2 फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा दिया और 400 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News
Previous Post Next Post