नई दिल्ली: शाहरुख खान के साथ काजोल की फिल्म बाजीगर 1993 में आई थी, जो आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है. जब न्यूज18 इंडिया के पत्रकार अमिश देवगन ने काजोल से पूछा कि क्या आपने सोचा था कि शाहरुख खान इतने बड़े स्टार बन जाएंगे और आपकी जोड़ी सुपरहिट हो जाएगी? आपका शाहरुख खान के साथ पहला इंप्रेशन कैसा था? इस पर काजोल ने कहा, मेरी दूरी पिक्चर थी. मैं साढ़े 17 साल की थी. मैं हर किसी से बात कर रही थी. लोग मुझसे तंग आ गए थे. पूरा यूनिट मुझे घूर-घूर कर देख रही थी कि यह कौन है? मैंने फौजी में उनका काम देगा था, इसलिए जानती थी कि वह माहिर एक्टर हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News