नई दिल्ली: काजोल की फिल्म तान्हाजी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, लेकिन ऐसी फिल्मों पर समाज को बांटने और विवाद खड़ा करने का आरोप लगा है. न्यूज18 इंडिया के पत्रकार अमिश देवगन ने काजोल से पूछा कि तान्हाजी एक फिल्म बनाई थी, जिसमें आप और अजय देवगन हैं. उस तरह की फिल्में क्या आप दोबारा बनाएंगे? इस पर काजोल ने कहा, हम कोशिश जरूर करेंगे. तान्हाजी की मौलिक कहानी है. बहुत कम फिल्में होती हैं, जिसकी कहानी और किरदार शानदार होते हैं. तान्हाजी, छावा जैसी फिल्मों पर खूब विवाद हुए हैं. ऐसी फिल्मों पर समाज को बांटने का आरोप लगता रहा है. इस पर काजोल ने कहा, यह सिर्फ किरदार हैं. इतिहास का हिस्सा हैं. यहां बांटने का सवाल ही पैदा नहीं होता. यह आपके देश के इतिहास को बताती हैं. काजोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी की.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News