नई दिल्ली: भोजपुरी संगीत की दुनिया लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को नया गाना 'केहू से ना पटल बानी' रिलीज किया गया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है. गाने का संगीत और बोल काफी मजेदार हैं. भोजपुरी दर्शकों के दिलों में इस गाने ने एक अलग ही जगह बना ली है. सपना चौहान और अविनाश आर्या की जोड़ी ने अपने अभिनय से इस गाने में जान डाल दी है. गाने की शुरुआत में सपना चौहान शूटिंग सेट पर नजर आती हैं और डायरेक्टर से बात कर रही होती हैं. तभी वहां अविनाश आर्या आते हैं और किसी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं. अविनाश को गुस्से में देख सपना उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं. गाने के कई हिस्सों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद प्यारी नजर आ रही है. सपना चौहान के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स दर्शकों को गाने से बांधे रखते हैं. उनकी अदाकारी गाने को और प्रभावशाली बना रही है. वहीं, अविनाश आर्या की एक्टिंग भी बेहतरीन है. रिलीज होते ही गाना यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. दर्शक इस गाने के संगीत, कहानी और वीडियो तीनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News