नई दिल्ली: अंजलि चौहान के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. गली हो या चौबारा, वह कहीं भी डांस करने को तैयार हो जाती हैं. उनका खेत पर एक डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें वह फिल्म 'जान' के गाने 'बेईमान पिया रे बड़ा जुल्म किया रे' पर नागिन की तरह बलखा के खेत में डांस कर रही हैं. उन्होंने ट्विंकल खन्ना के डांस स्टेप्स को अपना टच देते हुए रीक्रिएट किया है. मूल गाने को अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया है.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News