'कांतारा: चैप्टर 1' फेम एक्टर जयराम को ईडी ने सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में समन भेजा है. जांच एजेंसी 17 फरवरी को उनसे पूछताछ करेगी. हालांकि जयराम इस केस में आरोपी नहीं हैं, लेकिन उन पर आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी की संदिग्ध धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का संदेह है. यह मामला मंदिर के दरवाजों से सोना हटाने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. एसआईटी (SIT) इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी अब जयराम के बयान के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल मामले के वित्तीय पहलुओं और साजिश की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News