फिल्म 'नागबंधम' में अभिनेता ऋषभ साहनी के खौफनाक 'अब्दाली' लुक ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इसे अभिषेक नामा ने निर्देशित किया है. 1750 के ऐतिहासिक कहानी पर आधारित इस माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा में ऋषभ एक क्रूर अफगान सुल्तान की भूमिका में हैं, जो हिमालय के रहस्यों को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. वीरत कर्णा, नाभा नतेश और जगपति बाबू जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपने भव्य विजुअल्स, युद्ध के सीन्स और दमदार प्रोडक्शन डिजाइन के साथ गर्मी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका टीजर महाशिवरात्रि पर जारी किया जाएगा.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News