नई दिल्ली: एक्टर राजपाल यादव के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद एक्टर सीधे तिहाड़ जेल से रिहा होकर अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे. मौका था उनकी भतीजी की शादी का, जहां राजपाल ने अपनी सारी परेशानियां भूलकर परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी भतीजी के मेहंदी फंक्शन में सलमान खान के गाने 'तेरी चुनरिया पर' पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं. वे धोती-कुर्ते में सजे फिल्म 'हैलो ब्रदर' के सुपरहिट गाने पर घरवालों के साथ दिल खोलकर नाच रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और बेफिक्र अंदाज को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. वीडियो पर रिएक्शन देते हुए फैंस ने उनकी सादगी की तारीफ की है.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News