फराह खान के नए व्लॉग में मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने आलीशान दिल्ली फार्महाउस की सैर कराते हुए अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर किए. मीका ने बताया कि उनकी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत किसी बड़े संस्थान से नहीं, बल्कि गुरुद्वारे में कीर्तन गाने से हुई थी. उन्होंने और उनके भाई दलेर मेहंदी ने वहीं से सुर और राग की बारीकियां सीखीं. मीका ने फराह खान को बॉलीवुड की सबसे बड़ी 'पार्टी लवर' बताया और अपने सुपरहिट गानों को याद किया.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News