एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है. तामझाम से दूर इस कपल ने घर की छत पर परिवार के बीच शादी की औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद 'आफ्टर-पार्टी' में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और विद्या बालन जैसी क्रिकेट व सिनेमा जगत की हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर गौरव के डांस और कृतिका के खूबसूरत साटन गाउन की खूब चर्चा हो रही है. कपल दिसंबर 2025 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.
from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News