महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिल्ली और मणिपुर को जोड़ने वाली एक लव स्टोरी है, जो अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगी. फिल्म के जरिये डायरेक्टर ने हाशिये में रह रहे लोगों की धार्मिक, सामाजिक समस्याओं को दिखाने-बताने की कोशिश की है. लगभग 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, नेपाल और उत्तराखंड में हुई है. मोनालिसा ने इस प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत की है. वे अभिनय के साथ अपने गांव में स्कूल खोलने और अपनी बहन को कलेक्टर बनाने का सपना भी रखती हैं.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News
Previous Post Next Post